अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे अधिक GST राजस्व संग्रह

@ नई दिल्ली

अप्रैल 2024 में सकल GST संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।यह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन (13.4 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात (8.3 प्रतिशत की वृद्धि) में मजबूत वृद्धि से संभव हुआ है।

रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध GST राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

अप्रैल 2024 के संग्रह का विवरण:  

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST): 43,846 करोड़ रुपये;
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST): 53,538 करोड़ रुपये;
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (IGST): 99,623 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये भी शामिल है;
  • उपकरः 13,260 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,008 करोड़ शामिल हैं।

अंतर-सरकारी निपटानः 

अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार ने संग्रहित IGST से CGST को  50,307 करोड़ रुपये और SGST को 41,600 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसका मतलब है कि नियमित निपटान के बाद अप्रैल, 2024 में CGST के लिए 94,153 करोड़ रुपये और SGST के लिए 95,138 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त होगा।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल GST राजस्व में रुझान को दर्शाता है।

तालिका-1 अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए GST के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है।तालिका-2 अप्रैल 2024 में प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद GST राजस्व के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है।

85 thoughts on “अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे अधिक GST राजस्व संग्रह

  1. Website territory.us.com của anh/chị sắp bị chặn bởi cơ quan chức năng. Nhận dịch vụ bảo kê website game cá cược, hỗ trợ mở chặn – gỡ block domain bởi nhà mạng & cơ quan chức năng. Cam kết uy tín, bảo hành & hoàn tiền rõ ràng, gửi domain về Tele @longdragon8 để check nhanh.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...