अश्विन ने इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर किया

@ नई दिल्ली :-

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद विदेशी टी20 लीग में कदम रख दिया है। इसी के साथ अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रिटायरमेंट के बाद अब विदेशी लीग के करोड़ों कमाने की तैयारी में दिख रहे हैं। अश्विन ने 2025 सीजन के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेते ही अश्विन बीसीसीआई से मुक्त हो गए।

जब तक कोई खिलाड़ी भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट या आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध रहता है तब वह खिलाड़ी दूसरी किसी विदेशी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। लेकिन अश्विन प्रतिबद्धता से मुक्त हैं।

अश्विन ने इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर किया है। ऑक्शन 1 अक्टूबर को होना है। बताते चलें कि इसके अलावा अश्विन को लेकर खबर आई थी वह ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में नजर आ सकते हैं।

अश्विन ने खुद को ऑक्शन के लिए $120,000 (करीब 1.06 करोड़ रुपये) की बेस प्राइज में रजिस्टर किया। अश्विन की बेस प्राइज टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी रकम है।

ILT20 के लिए कुल 24 भारतीय खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर किया है, जिसमें आर अश्विन भी शामिल हैं। इस बार टूर्नामेंट का सीजन 02 दिसंबर, 2024 से 04 जनवरी, 2025 तक खेला जाएगा। इस लिहाज से अगर अश्विन ILT20 लीग में खेलते हुए दिखाई देते हैं, तो उनका बिग बैश लीग में भी खेलना लगभग कंफर्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि आर अश्विन ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 333 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 329 पारियों में गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 317 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 4/8 का रहा। इसके अलावा 139 पारियों में बैटिंग करते हुए अश्विन ने 1233 रन भी बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...