@ गुवाहाटी असम :-
भारतीय तटरक्षक बल एवं असम राइफल्स द्वारा आयोजित समुद्र से पर्वत तक संयुक्त बाइक रैली के चरण-II का 09 फ़रवरी 2026 को पांगसू दर्रे पर सफल समापन हुआ। यह रैली भारत की समुद्री एवं स्थलीय सुरक्षा बलों के बीच समन्वय, राष्ट्रीय संकल्प एवं एकता का सशक्त प्रतीक है।

रैली के अंतिम दिवस पर दल जयरामपुर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नामपोंग पहुँचा, जहाँ छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया गया। इस अवसर पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिए गए तथा भारतीय तटरक्षक बल और असम राइफल्स के कार्य-दायित्वों एवं राष्ट्रसेवा पर आधारित प्रेरक फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिससे युवाओं में अनुशासन, सेवा-भावना एवं राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों को प्रोत्साहित किया गया।
रैली का पंगसाऊ पास पर डीआईजी, असम राइफल्स द्वारा फ़्लैग-इन किया गया। समापन समारोह में असम राइफल्स पाइप बैंड की आकर्षक प्रस्तुति हुई, स्मृति-चिह्नों का आदान–प्रदान किया गया तथा स्थानीय निवासियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। इसमें म्यांमार के नागरिकों के साथ सीमापार सहभागिता भी शामिल रही, जिससे जन-से-जन संपर्क को सुदृढ़ करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सद्भावना को बढ़ावा देने में मदद |
समुद्र से पर्वत तक संयुक्त बाइक रैली अंतर-सेवा समन्वय, युवाओं से जुड़ाव एवं सीमा क्षेत्र में जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समुद्र से पर्वत तक राष्ट्रीय एकता को सशक्त करते हुए भारतीय तटरक्षक बल एवं असम राइफल्स की सुरक्षा, विकास एवं सामुदायिक जुड़ाव के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

