@ देहरादून उत्तराखंड :-
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों/ मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशों के क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा 07 अप्रैल 2026 को चौकी गेट लालतप्पड, डोईवाला पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान संदिग्धता के आधार पर एक वाहन कार संख्या: यू.के.-07- बीवाई-1120 को रोककर पूछताछ की गई तो वाहन सवार दम्पत्ति द्वारा अपना नाम 01- ब्रिजेश पुत्र स्व. पूशन लाल तथा 02- नीलम पत्नी ब्रिजेश बताया गया। वाहन की तलाशी लेने पर अभियुक्त ब्रिजेश के कब्जे से 01 किलो 276 ग्राम एवं अभियुक्ता नीलम के कब्जे से 01 किलो 206 ग्राम अवैध गांजा (कुल 02 किलो 482 ग्राम अवैध गांजा ) बरामद हुआ। दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए गांजा तस्करी मे प्रयुक्त कार को सीज किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु.अ.सं.: 114/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- ब्रिजेश पुत्र स्व. पूशन लाल नि. राजीव नगर डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 54 वर्ष
2- नीलम पत्नी ब्रिजेश नि. राजीव नगर डोईवाला, देहरादून, उम्र- 38 वर्ष
बरामदगी :-
1- अभियुक्त ब्रिजेश के कब्जे से 01 किलो 276 ग्राम गांजा
2- अभियुक्ता नीलम के कब्जे से 01 किलो 206 ग्राम अवैध गांजा (कुल 02 किलो 482 ग्राम अवैध गांजा )
3- तस्करी में प्रयुक्त कार संख्या- यू.के.-07-बीवाई-1120
पुलिस टीम :-
1- अ.उ.नि मनोज कुमार
2- का. वीर सिंह
3- का. आशीष राठी
