बैंक ऑफ़ इडिया गुवा शाखा से करोड़ों रुपए गबन, मामला दर्ज, पूर्व शाखा प्रबंधक निलंबित

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा के पूर्व वरीय शाखा प्रबंधक पर करोड़ों रुपए का गबन, केस दर्ज कर हजारीबाग मंडल कार्यालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

घटना की जानकारी के संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा के पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु के द्वारा करोड़ रुपयों गबन किया गया है। उक्त आरोप लगाते हुए जमशेदपुर कदमा के वरीय बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा एक विशेष लेखा परीक्षा रिपोर्ट में जांच करने के दौरान पाया कि बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा में स्टील अथॉरिटी इंडिया सेल गुवा के खाता में जांच के दौरान गबन किया गया है।

इसकी जाँच व निरीक्षण के लिए मुम्बई बैंक ऑफ मुख्यालय से एक ऑडिट टीम गठित की गई थी। टीम की सत्यता व गबन की पुष्टि के उपरांत अन्तर्लिप्त पूर्व गुवा के वरीय बैक प्रबंधक सुदीप सिंकू को दोषी पाया गया ।

बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा में यह हेराफेरी कोरोना कार्यकाल में की गई थी। सेल प्रबंधन की राशि का गबन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व शाखा के वरीय प्रबंधक ने बहुत चतुराई से किया था। अन्तर्लिप्त बैंक ऑफ इंडिया गुवा से पूर्व वरीय शाखा प्रबंधक श्री सुदीप सिंकू का हजारीबाग कार्यालय अन्तर्गत किसी शाखा में स्थानांतरण हो चुका था। वर्तमान में सेवारत बैंक ऑफ इंडिया गुवा के वर्तमान शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार ने भी घटना की पुष्टी की है।

इस संदर्भ में जांच के क्रम में पाया गया कि बीते 1 जुलाई 2021 गुवा शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पिता शंकर सिंकु, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने सेल के बिना आदेश के खाते में जमा राशि दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपए को अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान आदेश जारी कर अकाउंट में रख लिया। इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2023 को शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु ने सेल से किसी भी आदेश के बिना धोखाधड़ी कर अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा तथा कन्हैया कुमार साव के खाते में सभी रूपों का ट्रांजैक्शन कर दिया।

बाद में शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु ने ट्रांजैक्शन किए गए सभी के खातों से रूपयों की निकासी कर ली गई।  इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत आवेदन के संदर्भ में शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें शामिल सभी आरोपियों के विरोध मामले की छानबीन की जा रही है।बरहाल गुआ पोस्ट ऑफिस में हेरा फेरी की घटना के बाद बैंक आफ इंडिया की घटना ने लोगों को मर्माहत कर दिया है।क्षेत्र में लोग संशकित एवं दुविधा की स्थिति में देखें जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...