बेतेरकिया गांव में धूमधाम से मनाया गया दशहरा मेला, अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाई हाटभक्ति

@ सिद्धार्थ पाण्डेय पश्चिमी सिंहभूम झारखंड  :-

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दुधविला पंचायत के बेतेरकिया गांव में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विशाल दशहरा मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए बकरा एवं मुर्गा की बलि दी।

वहीं, कई भक्तों ने उपवास रखकर नंगे पांव अंगारों पर चलकर हाटभक्ति की परंपरा निभाई।इस दौरान देउरी आलेख गौड़ ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। मेले में मिठाइयों, खिलौनों सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों के लगने से पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा।इस मेले में नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर प्रखंड सहित ओडिशा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और मेले का आनंद लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण मुंडा श्याम पूर्ति एवं मुखिया प्रतिनिधि मिलु पूर्ति तथा सम्मानित अतिथि के रूप में सियालजोड़ा पंचायत समिति सदस्य बबिता प्रधान शामिल हुईं।

मंच संचालन कमेटी सदस्य सह गौड़ सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष पाप्पु गौड़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कोड़ा ने किया। मेले के सफल आयोजन में दीपक गौड़, संजय पूर्ति, अनिल पूर्ति, मदन पूर्ति, डाकूवा गोमा मरली, मंगल पूर्ति, हरीश पूर्ति, हरिचरण केराई, सुखराम पूर्ति समेत कमेटी के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...