भा.ति.सी.पु. बल की प्रथम ‘सर्व महिला एवरेस्ट अभियान’ टीम ने रचा इतिहास

@ नई दिल्ली :-

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर प्रथम सर्व महिला अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह उपलब्धि बल के गौरवशाली पर्वतारोहण इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान को दिनांक 19 अप्रैल 2026 को भा.ति.सी.पु. मुख्यालय, नई दिल्ली से रवाना किया गया था। अभियान दल में 11 महिला पर्वतारोहियों सहित कुल 14 सदस्य सम्मिलित थे।

भारत एवं नेपाल में चरणबद्ध प्रशिक्षण एवं अनुकूलन के उपरांत सभी 11 महिला पर्वतारोहियों ने नेपाल मार्ग के ‘साउथ कोल रुट’ से सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट शिखर पर आरोहण किया। पहली टोली ने 21 मई 2026 को प्रातः 06.52 बजे चोटी पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराया।

अभियान दल ने 8,000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले अत्यंत चुनौतीपूर्ण “डेथ जोन” में कम ऑक्सीजन, तीव्र हिमीय हवाओं, अत्यधिक प्रतिकूल मौसम एवं कठिन हिमखंडीय मार्गों के बीच अदम्य साहस, धैर्य, समन्वय एवं मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया।

यह अभियान महिला सशक्तीकरण, साहसिक नेतृत्व तथा उच्च हिमालयी अभियानों में भा.ति.सी.पु. की उत्कृष्ट परिचालन क्षमता का प्रतीक है। अभियान के दौरान “स्वच्छ हिमालय– ग्लेशियर बचाओ” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं गैर-जैविक अपशिष्ट संग्रहण संबंधी गतिविधियाँ भी संचालित की गईं।

इस उपलब्धि के साथ भा.ति.सी.पु. ने अपने पर्वतारोहण इतिहास को और समृद्ध किया है। बल अब तक 232 पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक संचालित कर चुका है, जिनमें माउंट एवरेस्ट पर पाँच सफल आरोहण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भा.ति.सी.पु. विश्व की 14 आठ-हज़ारी चोटियों में से 06 प्रमुख चोटियों— माउंट एवरेस्ट, कंचनजंघा, मकालू, ल्होत्से, धौलागिरी एवं मानस्लु— पर सफल आरोहण कर चुका है।

5 thoughts on “भा.ति.सी.पु. बल की प्रथम ‘सर्व महिला एवरेस्ट अभियान’ टीम ने रचा इतिहास

  1. I aam extrewmely impressedd along with yoyr writting talentss ass smarrtly as
    wwith the format foor youur weblog. Is thos a paid subject or diid yoou customize
    iit yoour self? Anywzy keedp upp tthe excellent highh
    quaity writing, itt is rarfe tto see a nice werblog
    like thiis oone thrse days..

    Feeel ffree tto surf too mmy webb psge :: xnxxbolt.com

  2. Goood day! I knnow this iis somewhat ooff topi
    bbut I was wondering iff you kew wher I cpuld find a
    captcha pkugin for myy commwnt form?I’m using the same blpg pplatform ass yopurs annd I’m havin problems finding one?
    Thamks a lot!

    my website; pornoworld.info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...