भारत की आजादी को दिलाने के लिए तूफानों से लड़ एक दीपक की तरह आजीवन जलते रहे : विपीन पूर्ति

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

वरीय नेता झामुमों, नोवामुंडी प्रखण्ड,विपीन पूर्ति नेकहा कि एकता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ,राष्ट्र निर्माण एवं अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी को दिलाने के लिए तूफानों से लड़ एक दीपक की तरह आजीवन जलते रहे ।

आज हम जिस विशाल भारत को देखकर गर्व महसूस करते हैं, उसकी कल्पना भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के बिना पूरी नहीं हो सकती थी. यह देश के छोटे-छोटे रजवाड़ों और राजघरानों को एक-एक करके भारत में सम्मिलित करने वाले सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व कौशल का ही परिणाम है. ।सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी कार थे । लौह पुरुष सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...