भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास

@ नई दिल्ली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया । पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक संदेश के साथ अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना उनके लिए बेहद गर्व की बात रही है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

चेतेश्वर पुजारा ने BCCI सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी घरेलू व विदेशी टीमों व फ्रेंचाइजियों का आभार जताया जिनके लिए उन्होंने खेला। उन्होंने अपने करियर में अहम भूमिका निभाने वाले कोचों, साथी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अपने माता-पिता, पत्नी व बेटी का भी शुक्रिया अदा किया।

चेतेश्वर पुजारा कोक्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता रहा है। उन्होंने 2010 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया और आखिरी टेस्ट जून 2023 में खेला।

पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक (3 दोहरे शतक) और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे मैच भी खेले। पिछले एक दशक में भारत को घरेलू और विदेशी मैदानों पर मिली कई बड़ी जीतों में पुजारा का योगदान अहम रहा। हाल के समय में वह कमेंट्री के क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...