भारतीय नौसेना ने वर्ष 2025 के लिए वार्षिक सुरक्षा समीक्षा का कोच्चि मे आयोजन किया

@ तिरूवनंतपुरम केरल :-

भारतीय नौसेना की सुरक्षा पर शीर्ष बैठक का आठवां संस्करण , वार्षिक सुरक्षा समीक्षा 2025 का आयोजन 02 से 03 जुलाई 25 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में किया गया ।

हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) में आयोजित बैठक में नौसेना मुख्यालय के अधिकारियों, सभी कमान मुख्यालयों के प्रतिनिधियों और सुरक्षा वर्ग अधिकारियों ने भाग लिया।

नौसेना की दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडम वी श्रीनिवास ने मुख्य भाषण दिया। दो दिवसीय समीक्षा की आगे की कार्यवाही की अध्यक्षता वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन, उप नौसना प्रमुख ने की, जो नौसेना की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भी हैं।

इस कार्यक्रम में नौसेना के सुरक्षा वातावरण को सशक्त करने के लिए प्रमुख हितधारकों द्वारा चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना सुरक्षा दल , कोच्चि और भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भूसूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन)द्वारा संयुक्त रूप से विकसितएक एप्लिकेशन सेफ्टी ट्रेंड एनालिसिस टूल जारी किया गया। समीक्षा के दौरान नौसेना में किए गए सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन पहलों का एक संग्रह भी जारी किया गया।

भारतीय नौसेना की सभी कमानों, तीनों सेनाओं की अंडमान और निकोबार कमान और सुरक्षा वर्ग के अधिकारियों ने सुरक्षा पहलों और चुनौतियों पर संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान सुरक्षा से संबंधित कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। भारतीय नौसेना हर वर्ष शीर्ष स्तर पर सुरक्षा समीक्षा का आयोजन करती है, जिसका उद्देश्य परिचालन और कार्यात्मक सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं का विश्लेषण करना और सुरक्षा माहौल को सशक्त करने के लिए संगठनात्मक ढांचा प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...