@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
भक्त दर्शन राज्य महाविद्यालय जयहरीखाल में अर्थशास्त्र विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में एक संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों पर पोस्टर प्रस्तुत किए गए ।

कार्यक्रम को संबंधित करते हुए डॉक्टर नेहा शर्मा द्वारा इस प्रतियोगिता के महत्व से अवगत कराया गया। इस युद्ध के कारण स्टीट ऑफ हार्मूज में जहाजों की आवाजाही बाधित होने से उत्पन्न समस्याओं जैसे सपलाई चेन बाधित होना, तेल की कीमतों में वृद्धि, वैश्विक महंगाई में वृद्धि, शेयर बाजार में गिरावट और रोजगार और रेमिटेंस में कमी प्रमुख हैं और साथ ही हार्मूज पर निर्भरता में कमी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉक्टर दुर्गा रजक द्वारा सरकार द्वारा एसमा लागू किए जाने के कारण आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति में बाधा न आने व अफ़वाहों में अफ़वाहों से बचने की सलाह दी गई जिससे वस्तुओं की कालाबाजारी को रोका जा सके। इस अवसर पर अन्य विभाग के प्राध्यापक भी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
डॉक्टर सुमन कुकरेती व डॉक्टर वसीम अहमद द्वारा जज की भूमिका में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सोनाली रावत, संजना, मीनाक्षी, अरमान, यशोदा, वंदना, शालिनी, योजना, मोनिका, मीनाक्षी, श्वेता, लकी, अनुराग, पवन आदि छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में प्रथम पुरस्कार सलोनी रावत द्वितीय अनुराग और तृतीय संजना को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सलोनी रावत, द्वितीय संजना तृतीय मोनिका रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर अजय रावत, मानसी वत्स, डॉक्टर अर्चना नोटियाल, डॉक्टर उमेश ध्यानी, डॉक्टर वंदना ध्यानी बहुगुणा, एवं तारा सिंह उपस्थित थे।
