भक्तिद्वार टेलीविजन OTT का भव्य शुभारंभ देहरादून में सम्पन हुआ

@ देहरादून उत्तराखंड :-

भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा के संदेश के साथ भक्तिद्वार टेलीविजन OTT का भव्य शुभारंभ देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप जलोटा सहित उत्तराखंड की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पद्मश्री एवं प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा विशेष आकर्षण रहे। उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों ‘ऐसी लागी लगन’, ‘राम आएंगे’ और ‘गोविंद जय जय’ की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उत्तराखंड से अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, “मैं उत्तराखंड का ही हूं, क्योंकि मेरा जन्म नैनीताल में हुआ है।” उनकी इस बात ने समारोह में मौजूद लोगों के साथ एक आत्मीय जुड़ाव कायम किया।

खास बात यह रही कि कार्यक्रम से पहले अनूप जलोटा ने देहरादून में ही भक्तिद्वार टेलीविजन OTT के आगामी शो ‘कर्मों का फल’ की शूटिंग भी की। इस शो का संदेश है कि मनुष्य के प्रत्येक कर्म का अपना परिणाम होता है। शूटिंग के बाद शाम को आयोजित OTT लॉन्च समारोह ने दिनभर की गतिविधियों को एक विशेष पहचान दी।

भक्तिद्वार टेलीविजन OTT के संस्थापक एवं संचालक दिनेश असोपा ने अपने संबोधन में लोगों से ऐप डाउनलोड करने और इस पहल से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भक्तिद्वार के माध्यम से भजन, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों और सनातन संस्कृति से जुड़ी सामग्री दर्शकों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐप का मासिक सब्सक्रिप्शन केवल ₹11 रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मंच से जुड़ सकें। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस पहल का समर्थन करें और सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ी सामग्री को प्रोत्साहित करें।

समारोह में बलजीत सिंह सोनी, अध्यक्ष, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग; मधु भट्ट, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार की संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त); तथा विनोद उनियाल, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता साधना शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर दिनेश असोपा की पत्नी रीना असोपा, बेटी निकिता असोपा, अभिनेत्री जया पांडे, भक्तिद्वार की क्रिएटिव हेड भावना शर्मा और निर्देशक जयदेव चक्रवर्ती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

निर्देशक जयदेव चक्रवर्ती, जिन्हें टेलीविजन और फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव है, ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

देहरादून में भक्तिद्वार टेलीविजन OTT का यह शुभारंभ केवल एक डिजिटल मंच की शुरुआत नहीं, बल्कि भक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ी सामग्री को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। अनूप जलोटा की भजन प्रस्तुतियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

2 thoughts on “भक्तिद्वार टेलीविजन OTT का भव्य शुभारंभ देहरादून में सम्पन हुआ”

  1. Khi tìm hiểu TK88, mình chú ý đến cách website sắp xếp các danh mục sản phẩm khá rõ ràng. Người dùng có thể tham khảo thông tin về thể thao, quay hũ đổi thưởng, casino và nhiều trò chơi khác. Theo mình, giao diện dễ sử dụng là một yếu tố quan trọng giúp việc tra cứu thuận tiện hơn. Ngoài ra, chính sách bảo mật cũng là nội dung không nên bỏ qua.

  2. Khi tìm hiểu TG88, mình chú ý đến cách website sắp xếp các danh mục sản phẩm khá rõ ràng. Người dùng có thể tham khảo thông tin về thể thao, quay hũ đổi thưởng, casino và nhiều trò chơi khác. Theo mình, giao diện dễ sử dụng là một yếu tố quan trọng giúp việc tra cứu thuận tiện hơn. Ngoài ra, chính sách bảo mật cũng là nội dung không nên bỏ qua.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...