भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आईएसए के वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया 

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के वार्षिक सम्मेलन ‘आईएसएसीओएन गुजरात 2025’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार अंतिम छोर के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड नागरिकों के लिए वरदान बन गया है। इस योजना से नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैंजिससे नागरिकों का जीवन सुखमय हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी से जान बचाने का जो काम हो रहा हैवह प्रशंसनीय है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए तथा राज्य के नागरिकों को उसका लाभ किस प्रकार पहुंचाया जा सकता हैइस संबंध में डॉक्टरों से प्राप्त सुझावों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन में तकनीक आधारित एनेस्थीसिया देखभाल की थीम के अंतर्गत अत्याधानुक मॉनिटरिंग सिस्टमरीयल टाइम एनेस्थीसिया की निगरानीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआईऔर ऑटोमेशनऑपरेशन के दौरान जटिलताओं का एआई आधारित पूर्वानुमान और पेशेंट सेफ्टी के लिए नई तकनीक सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा और गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

इस अवसर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉअनिल नायकइंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट गुजरात राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉदीपक मिस्त्री और डॉअतुल गांधी सहित चिकित्सा जगत के कई विशेषज्ञ और डॉक्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...