बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 09 ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
👉 नीतीश कुमार ने राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये। मालूम वज्रपात से पटना जिले में 03, गया में 01, अरवल में 01 और गोपालगंज में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा पटना समाहरणालय के अनुभाजन कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी कार्यालयों में समयबद्ध रूप से ई-ऑफिस प्रणाली अविलम्ब लागू करने के निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में हीट वेब एवं संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। मालूम हो कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भागलपुर में शीघ्र ही कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया जाना है।
👉 कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अंलकृता पांडेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई, चापाकल की मरम्मति, पेयजल व्यवस्था, प्याऊ और सूचारू रुप से जलापूर्ति की दिशा में कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकरी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा EVM / VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया। मालूम हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह EVM वेयर हाउस में रखे हुए EVM की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...