बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलान्तर्गत हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। इस मौके पर जल संसाधन-सह-संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने शिवाला आरओबी का निरीक्षण किया। साथ ही शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जाने वाले आरओबी पथ के बारे में जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री चांदमारी गांव के पास रुककर पथ का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्मित पथों के मेंटनेंस तथा निर्माणाधीन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 बारिश के मौसम में आमजनों को सड़क संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने समय रहते ही कमर कस ली है। मंत्री डॉ अशोक चौधरी द्वारा ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जून से पहले राज्य की सभी ग्रामीण सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना अनिवार्य है ताकि मॉनसून के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में गृह रक्षक बल में स्वच्छ नामांकन हेतु चयन प्रक्रिया के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।दिनांक 150525 से शहीद राजेंद्र सिंह उच्च विद्यालय, गर्दनीनबाग़ में प्रारंभ होने वाली सक्षमता जांच परीक्षा की तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जल-जीवन- हरियाली अभियान और मनरेगा योजना की मासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार आये कई लोगों की समस्याएं सुनी एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...