बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत कुल ₹1002 करोड़ की लागत से 1327 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही पटना स्मार्ट सिटी मिशन परियोजनान्तर्गत ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन का आई.सी.सी.सी. से एकीकरण एवं स्वचालन योजना का भी उद्घाटन किया गया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय स्थित सभाकक्ष में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक भी जुड़े रहें। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री-सह-संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत विभिन्न विभागों के मंत्री एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। राज्य सरकार बाढ़-सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि इस महीने के अंत तक बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है।
👉 गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान के द्वारा विभाग द्वारा विकसित ‘ऑनलाइन लाइसेंसिंग’ पोर्टल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल किसानों, निवेशकों के लिए पारदर्शिता, सुलभता और त्वरित प्रक्रिया को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। अब गुड़ इकाईयों को चलाने के लिए आवश्यक लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गयी। इससे किसानों और उद्यमियों को विभागीय कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे घर बैठे ही अपने आवेदन की स्थिति को जान संकेंगे एवं दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।
👉 कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री मोतीलाल प्रसाद के द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कला एवं संस्कृति को सशक्त करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है। आप लोगों की बहाली हुई है उसके अनुरूप आप कार्यों को बखूबी निभाएं यही मेरी आप लोगों से अपेक्षा है। प्रशिक्षण के उपरांत आप सब कोई यहां से कुछ प्राप्त करके और सीख कर जाएं ऐसी मेरी प्रबल इच्छा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप लोग यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद फील्ड में जाकर अच्छा करेंगे। उन्होंने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को आगामी प्रशिक्षण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी लोक प्राधिकारों एवं अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये। 103 मामलों में लोक प्राधिकार के विरुद्ध आर्थिक दण्ड लगाया गया है जिसमें 2,85,800 रूपये की राशि दण्ड स्वरूप अध्यारोपित है। 25 मामलों में अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन अधिकारियों पर दंड लगाया गया है वह अविलंब दंड की राशि जमा कर दें अन्यथा उनके वेतन से कटौती की जाएगी।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियां को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योजनाओं का क्रियान्वयन, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लौरिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय, पंचायत कार्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...