बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार         

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज- 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन, आवागमन इत्यादि हेतु सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
👉. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज- 2025 को लेकर कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोगों को हज यात्रा हेतु उनके सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का (सउदी अरब) भेजे जाने की व्यवस्था की जाती है। जैसी की जानकारी दी गयी है कि इस वर्ष बिहार से 1391 पुरुष एवं 1012 महिला कुल 2403 हज यात्री हज हेतु मक्का (सउदी अरब) जाएंगे। ये हज यात्री देश के 10 अलग- अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, यह बहुत खुशी की बात है। हज यात्रियों की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा।
👉. पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नगर परिषद्, सम्पतचक के प्रशासनिक भवन हेतु बैरिया में चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता, पटना को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को 2 दिनों के अंदर भेजने के निर्देश दिये।
👉. सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ-साथ उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें।
👉. बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व समन्वय समिति की बैठक हुई।बैठक में सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारी मौजूद रहे।
👉. कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा, आवश्यक दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं रोस्टरवार ड्यूटी संचिका तैयार करने के निर्देश दिये।
👉. बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में 7-निश्चय एवं 7-निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्यवन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉. अररिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता मे सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।बैठक में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत किये जा रहे कार्यों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के निदेशानुसार सभी राजनैतिक दलों को निर्वाचन विभाग/कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...