बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर रुककर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और यहां पर आकर मिलेगा। मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड में मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों तरफ सर्विस रोड होगा। इस मौके विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करें। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। पटना तथा पटना के बाहर जानेवाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।
👉 मुख्य सचिव, बिहार अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में जून माह के प्रथम सोमवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी ढंग से लागू एवं ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
👉 भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सहार प्रखंड स्थित बरूही महादलित टोला एवं आगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का सूचारू रुप से संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उक्त भवन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण सामाग्रियों का उपयोग कर सभी मरम्मति कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने FLC कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने FLC कार्य में जुड़े अभियंताओं एवं अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता, विश्वसनीयता व जवाबदेही से आयोग के SOP का पालन करते हुए सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ खाद्यान्न वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, राशन कार्ड अद्यतन, एवं जनवितरण प्रणाली की पारदर्शिता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 38 आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं इसके निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...