बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले आरके शर्ट्स यूनिट के निर्माण केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही यहां तैयार किये जा रहे विभिन्न किस्म के शर्ट्स के निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत महिलाओं से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
👉 नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बिहार वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 के अन्तर्गत बेला औद्योगिक क्षेत्र मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई (कॉसमस लाइफ स्टाइल प्रा लि) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कॉसमस लाईफस्टाईल प्रा लि यूनिट का निरीक्षण किया।
साथ ही यहां कराए जा रहे बैग निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत लोगों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। यहां निर्माण कार्य में लगे लोगों ने मुख्यमंत्री को बैग के निर्माण कार्य कटिंग, स्टिचिंग आदि के बारे में बताया।
मुख्यमंत्री ने निर्मित बैग को भी देखा और उसकी प्रशंसा की। साथ ही निर्माण कार्य में लगे लोगों का उत्साहवर्द्धन किया।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने उच्च गुणवत्ता बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि हमलोग राज्य में औद्योगिक इकाईयों को लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके लिए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति बनाई गई है, जिसमें निवेशकों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति के अंतर्गत औद्योगिक इकाई का उद्घाटन हुआ है, जिसमें अलग- अलग प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले बैग का निर्माण किया जा रहा है। यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बैग के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं।
👉 ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा कनीय अभियंताओं / तकनीकी पर्यवेक्षकों के लिए पुल निर्माण पर उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा लोक शिकायत एवं सेवा शिकायत के 15 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई तथा परिवादों का निवारण किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जन- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा जनहित के कार्यों का संवर्द्धन करने के निर्देश दिये।
👉 नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास योजना के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मति, पेयजल आपूर्ति और आवासीय योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, रोहतास, जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास एवं प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारीगण शामिल हुए।
👉 वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली प्रखण्ड स्थित फुलाड तटबन्ध का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...