बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों को सौगात देते पेंशन राशि में वद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन राशि मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी।
सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 01 करोड़ 09 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।
👉 नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन-सह- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री ने महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिससे महिलाओं की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का पता चला, जिससे उनके लिए विकास की योजनाओं को लागू करने में अधिक सुविधा होगी ।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के द्वारा बख्तियारपुर में गंगा चैनल के किनारे सीढ़ी घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा सोनवर्षा कचहरी भ्रमण क्रम में नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी सहित कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन, 2025 के निमित्त कार्मिक की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बाढ़ प्रमंडल के संबंधित कार्यपालक अभियंता सहित अपने वरीय अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर भूतही बलान का बायां तटबंध, फुलपरास प्रखंड अंतर्गत रामनगर ग्राम स्थित पश्चिमी कोशी तटबंध, इसनिपट्टी, मटरस आदि तटबंधों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अविलंब सभी चिह्नित सड़कों को मोटरेबल तथा तटबंधों का नियमित निरीक्षण करें।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त कुल 50 आवेदनों की जांच की एवं निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...