बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर स्थित ज्ञान भवन में आम महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के उत्पादन और विशिष्टता के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री- सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन-सह- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार समेत कई वरीय अधिकारीगण शामिल रहे।
👉 नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन-सह- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा-सह-योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं नवनियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि यह खुशी की बात है कि 21 हजार 391 सिपाहियों की सीधी बहाली का काम पूरा हो गया है, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आज की बहाली के बाद बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अब बढ़कर लगभग 36 हजार हो गयी है, जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है। यह हम सबों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से उम्मीद है कि वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगे।
👉 पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 में प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सात निश्चय से जुड़े योजनाओं के क्रियान्वयन को ससमय एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्य-निषेध, खनन एवं परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पादन, अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता के कार्यों को मिशन मोड में निष्पादन के निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत मातृ एवं शिशु सदन अनुमंडल अस्पताल, सोनपुर तथा MNCU का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल को और अधिक विकसित करने एवं आनेवाले मरीजों तथा नवजात शिशुओं को अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के परिप्रेक्ष्य में की जाने वाली व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...