बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा गया जी में प्रगति यात्रा के दौरान ₹899.46 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
👉 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के गोलमेज सम्मेलन में सहभागिता की। बिहार की स्वच्छता उपलब्धियों को साझा कर अन्य राज्यों को प्रेरित किया, प्रगति व चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ।
👉 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक मती जे. प्रियदर्शिनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागीय उद्देश्यों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में क्षेत्रीय भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं जन-प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। अधिकारियों को पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संवेदनशीलता पूर्वक जनहित के कार्य करने का निर्देश दिया।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बिहारशरीफ स्थित मुरौरा पंचायत में खेल भवन-सह-व्यायामशाला निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 सिवान के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने 2 सितंबर 2025 को डॉ. अंबेडकर भवन में विधानसभा आम निर्वाचन-2025 हेतु मास्टर प्रशिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में स्थानांतरित अधिकारियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। अनुमंडल लोक शिकायत अधिकारी, परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य को सम्मानित किया गया।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा कार्यालय वेश्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत द्वितीय अपील में 05 वादों की सुनवाई की। 02 वाद निष्पादित, शेष 03 की अगली सुनवाई 09.09.2025।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी भरत खेरा की अध्यक्षता में मंथन सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें समसामयिक मुद्दों और नीतिगत दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...