@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा सिवान जिला अंतर्गत ₹558 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ शुरू की, ऑनलाइन पोर्टल व 250 वाहनों से जागरूकता अभियान भी लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री नीतीश के द्वारा भोजपुर के नयका टोला, जगदीशपुर में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने पेंशन ₹400 से ₹1100 की, घरेलू बिजली निःशुल्क व जीविका दीदियों के हित में निर्णय लिए।

नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बक्सर जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान ₹603.32 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। गंगा तटबंध, पथ चौड़ीकरण, स्वास्थ्य केंद्र व शिक्षा संस्थान शामिल। लाभुकों को चेक, उद्यमी योजना राशि व बैटरी ट्राईसाइकिल वितरित की

पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को दावों-आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश। अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित होगी।

लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में काको में सूफी महोत्सव 2025 का आयोजन। हज़रत बीबी कमाल की दरगाह पर चादर अर्पित कर फ़ातिहा पढ़ी गई।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को महाभियान निष्ठा से संचालित और जनता को सेवाएँ प्रदान करने निर्देश दिए।