बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार के संयुक्त प्रयास से बिहार में हाई स्पीड कॉरिडोर नेटवर्क कॉरिडोर नेटवर्क का विकास तेजी से हो रहा है। राज्य और केन्द्र सरकार ने इसके लिए बिहार में ₹48,212.51 करोड़ से 1,030 किमी हाई स्पीड कॉरिडोर, 2027 तक पटना पहुंच मात्र 3:30 घंटे।
👉 नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश पर बिहार IDEA Festival का आयोजन किया गया। इसमें 25,000+ आइडियाज़ प्राप्त हुए, जिनमें चयनित स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग, मेंटरशिप और सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवाचार और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
👉 बिहार सरकार के द्वारा 11-12 सितम्बर 2025 को पटना स्थित ताज सिटी सेंटर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
👉 पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार की मंत्री रेणु देवी एवं सिवान की सह-प्रभारी मंत्री 12 सितंबर को डॉ. अंबेडकर भवन संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के आश्रितों को 160 पदों, 220 होमगार्ड जवानों तथा 20 पीडीएस दुकानों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
👉 मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी संभागीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिलों के एसपी एवं डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए।इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासनिक तैयारी, कानून-व्यवस्था और समन्वय पर चर्चा, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
👉 जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
👉 नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नलकूप योजना प्रगति की समीक्षा कर लंबित दावों के शीघ्र निपटान और पारदर्शिता के निर्देश दिए।
👉 दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सचिव, ग्रामीण विकास विभाग को प्रखंड कार्यालय बिहारशरीफ की 7.376 डी भूमि पर वन स्टॉप सेंटर निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रेषित किया गया है।
👉 भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 6 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। समारोह उत्साहपूर्ण रहा, और अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...