@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हेंडल X के माध्यम से कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार महादलित विकास मिशन के तहत विकास मित्रों को टैबलेट के लिए ₹25,000, परिवहन भत्ता ₹2,500 और स्टेशनरी भत्ता ₹1,500 प्रतिमाह दिया जाएगा। शिक्षा सेवकों को डिजिटल कार्य हेतु ₹10,000, एवं शिक्षण सामग्री मद बढ़ाकर ₹6,000 प्रति केंद्र प्रतिवर्ष की गई है। इससे विकास मित्रों व शिक्षा सेवकों का मनोबल एवं कार्य क्षमता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पटना में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी (विज्ञान एवं नवाचार का आधुनिक केंद्र) का उद्घाटन किया गया। यह आधुनिक साइंस सिटी 5 प्रमुख गैलरियों-BE A Scientist गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लेनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी-पर आधारित है।
साइंस सिटी में 269 रोचक प्रदर्श, 4D थियेटर, ऑडिटोरियम एवं छात्रों के लिए डॉरमेट्री सुविधा उपलब्ध है। यह केंद्र बच्चों एवं युवाओं को विकास की राह से जोड़ते हुए डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को बिहार सरकार की श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के द्वारा बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नागरिकों की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों का शीघ्र निवारण करने का भी आश्वासन दिए।

पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना-सह-निर्वाचक सूची प्रेक्षक द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 के क्रम में प्रमंडल के सभी छः जिलों के द्वितीय भ्रमण के तहत आज भोजपुर जिले के शाहपुर एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों के 6 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अभियान में दावे-आपत्तियों की समीक्षा, फीडबैक लिया गया; 25 सितंबर तक शत-प्रतिशत निष्पादन और न्यूनतम सुविधाओं पर ध्यान देने निर्देश।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में 12 से 16 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (SNID) के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को निर्देश: जिले के सभी 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दें; जनता से अपील, कोई बच्चा वंचित न रहे।

नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण टाउन हॉल, बिहारशरीफ में आयोजित किया गया। जिला अधिकारियों को मतदान केंद्र सत्यापन, मूलभूत सुविधाएं, कमजोर वर्ग सुरक्षा एवं आदर्श आचार संहिता पालन पर निर्देश दिए गए।

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में दुर्गापूजा के अवसर पर सामान्य शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले में 1100 प्रतिमाओं पर लाइसेंस अनिवार्य, डीजे प्रतिबंध, सोशल मीडिया निगरानी, नियंत्रित यातायात, पंडाल ऑडिट एवं सीसीटीवी अनिवार्य।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कुल 8 आम नागरिकों से दैनिक लोक साक्षात्कार किया। प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालयों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अग्रेषित किया।