बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 129 एजेंडो पर मुहर लगाई गयी। बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं की दर दोगुनी करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति दोगुनी मिलेगी।9वीं एवं10वीं के सामान्य कोटि (अल्पसंख्यक सहित) के छात्रों को अब ₹1800 की जगह ₹3600 वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की छात्रवृत्ति भी बढ़ाई गई है। कक्षा 1-4 ₹1200, 5-6 ₹2400, 7-8 ₹3600 वार्षिक दी जाएगी। इस फैसले से लगभग तीन अरब रूपये की स्वीकृति दी गयी।
👉  नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को ₹10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से ₹2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया। अब तक 1 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹10,000 करोड़ डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित। मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ.एस.सिद्धार्थ साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, लाभार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम से जुड़े रहे।
👉 कटिहार के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने, अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं को सटीक जानकारी उपलब्ध कराना एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, छपरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सारण जिले की 1 लाख 39 हजार महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय एवं प्रखंड स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया। योजना की शुरुआत 26 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में हुई थी, जिसमें राज्य की 75 लाख महिलाओं को स्वरोजगार हेतु राशि प्रदान की गई। सारण जिले की कुल 2.57 लाख महिलाएं इस योजना की लाभार्थी हैं। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार एवं सैकड़ों जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
👉 बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर नुरानी ने BIPARD गयाजी का दौरा किया। उन्होंने उर्दू अनुवादकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं प्रतिभागियों को कौशल विकास एवं मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रभावशीलता एवं प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया।
👉 शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने गाँधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद परिसर स्थित गाँधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...