बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां बिहार दिवस, 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। तीन दिवसीय बिहार दिवस के दौरान रंगारंग कार्यक्रम में कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया तथा बिहार के ऐतिसाहिक धरहरों, विरासतों एवं महापुरूषों के बारे में उनके बिहार के लिए महत्वपूर्ण योगदान में बारे में अवगत कराया गया।
👉 नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में रविवार को पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां सहित बढ़ी सख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानर्शी हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआएं की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआएं की।
👉 सूबे में यातायात को और सुगम बनाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ का जायजा लेने के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एलिवेटेड मीठापुर पुल का तथा नीचे के बचे हुए पथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी। मालूम हो कि मीठापुर-महुली पथ की लम्बाई 11 कि.मी. है। इसके बचे हुए निर्माण कार्य को अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि आपराधिक घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाये और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।
👉 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा आज पटना स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 70 हजार 295 परिवारों को आवास स्वीकृति पत्र एवं 300 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई। इस मौके पर विभागीय अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बिहार और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वावधान में आज जू-एम्बेसडरों की कैमूर एवं रोहतास जिलों के इकोटूरिज्म क्षेत्रों की दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मालूम हो कि “हर रविवार, इको फ्रेंडली काम / एक घंटा पर्यावरण के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और लोगों को हर सप्ताह एक घंटा प्रकृति के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की सुनी समस्याएं एवं समाधान हेतु उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों के शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...