बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार         

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार- 2024) का उद्घाटन किया गया।मालूम हो कि कृषि विभाग द्वारा 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर, 2024 के बीच चार दिवसीय कृषि यांत्रिकरण प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पूर्वी भारत का सबसे बड़ा यांत्रिकरण मेला है। राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण प्रदर्शनी एवं मेले में 125 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार ने राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार- 2024) के उद्घाटन के पश्चात् कृषि यांत्रिकरण प्रदर्शनी एवं मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए कृषि यंत्र निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों ने यंत्र के उपयोग एवं इससे मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
👉 श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नियोजन भवन परिसर, आयकर गोलंबर, पटना से राज्य के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रशिक्षण के लिए टाटा टेक द्वारा प्रदान किए गए 22 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर विभाग के सचिव दीपक आनन्द, राजीव रंजन, विशेष सचिव, सुनील कुमार यादव, टाटा टेक के क्षेत्रीय प्रमुख, मनीष कुमार के साथ विभाग वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने कार्यक्रम मिशन 95 के अंतर्गत नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण हेतु ” सघन सर्वे अभियान” पर चर्चा की। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन हेतु संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में निगरानी समिति के दायित्व व कार्यों के बारे में बताया गया। उर्वरक के विक्रेताओं के प्रतिष्ठान पर निर्धारित मूल्य पर उर्वरक विक्रय से आवंटन बढ़ाने सहित पर चर्चा की गई।
👉 रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जनता दरबार में आये कुल 69 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 18 आवेदनों की जांच कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शेष बचे 55 किलोमीटर तक सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...