BSF की कीर्ति शर्मा ने एशियाई खेल-2026 में रचा भारतीय तीरंदाजी में इतिहास

@ नई दिल्ली :-

बीएसएफ की सीमा प्रहरी और भारतीय महिला आर्चरी रिकर्व टीम की सदस्य कीर्ति शर्मा ने एशियाई खेल-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और सीमा सुरक्षा बल का गौरव बढ़ाया है। भारतीय आर्चरी के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद 4 अक्टूबर 2026 को कीर्ति शर्मा अपने परिवार, दोस्तों और प्रहरी परिवार के बीच उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ वापस लौटीं।

कीर्ति शर्मा की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल भारतीय खेल जगत में देश का मान बढ़ाया है, बल्कि सीमा सुरक्षा बल के लिए भी यह गर्व और संतोष का क्षण है। एक सीमा प्रहरी के रूप में देश की सुरक्षा में योगदान देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की है।

उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ने कीर्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाया।

कीर्ति शर्मा की ऐतिहासिक जीत से उनके परिवार, सहकर्मियों और देशभर के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और नई पीढ़ी को ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने, बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा देगी। यह विजय भारत और बीएसएफ की खेल प्रतिभा तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...