BSF Punjab Frontier द्वारा अमृतसर में बॉर्डरमेन मैराथन – 2026 का सफल आयोजन हुआ

@ अमृतसर पंजाब :-

राष्ट्र की सेवा के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हीरक जयंती समारोह के अंतर्गत BSF Punjab Frontier द्वारा अमृतसर में बॉर्डरमेन मैराथन – 2026 का सफल आयोजन किया गया । “Hand  In  Hand With BorderPopulation” थीम पर आयोजित इस भव्य आयोजन ने सीमा क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के साथ बीएसएफ के मजबूत संबंधों को पुनर्स्थापित किया है ।
इस मैराथन का आयोजन— फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 10K रन जैसी  तीन श्रेणियों के अंतर्गत किया गया था , जो  Athelatic Federation of India द्वारा मान्यता प्राप्त है । मैराथन को पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले, भा.पु.से. द्वारा अमृतसर के गोल्डन गेट से वरिष्ठ बीएसफ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत हाफ मैराथन की शुरुआत वार मेमोरियल से तथा 10 K दौड़ का आरंभ लाहौरीमल गांव से किया गया  । विजेताओं की सूची परिशिष्ट ‘अ’ में संग्लग्न है ।
Fit India Movement की पहल के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन में देशभर से 7500 से अधिक धावकों ने भाग लिया । प्रतिभागियों में आम नागरिक, सेना व सशस्त्र बलों के जवान, पुलिस कर्मी, सीमावर्ती क्षेत्र के युवा, पूर्व सैनिक तथा अंतर्राष्ट्रीय धावक भी शामिल थे ।
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर व्यापक चिकित्सीय सहायता, जलपान एवं रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी । बीएसएफ के जवानों तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक धावकों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे वातावरण में एकता और प्रेरणा का भाव दिखाई दिया ।
कार्यक्रम का समापन JCP Attari पर एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पदक वितरण कर सम्मानित किया गया, तथा बीएसएफ महिला बैंड की प्रस्तुति एवं पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
बॉर्डरमेन मैराथन –2026 , इस हीरक जयंती वर्ष में, बीएसएफ की राष्ट्रीय सुरक्षा, फिटनेस और सीमावर्ती समुदायों के साथ सार्थक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...