CISC एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने डिफ़ेंस सर्विसेज़ स्टाफ़ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया

@ नई दिल्ली :-

चीफ़ ऑफ़ इंटीग्रेटेड डिफ़ेंस स्टाफ़ (CISC) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 22 से 24 मार्च 2026 के बीच डिफ़ेंस सर्विसेज़ स्टाफ़ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने भारतीय रक्षा बलों के विद्यार्थी अधिकारियों, मित्र देशों के उन अधिकारियों को संबोधित किया जो 81वें स्टाफ़ कोर्स में हिस्सा ले रहे थे, और डीएसएससी के स्थायी स्टाफ़ को भी संबोधित किया।

इस अवसर पर संबोधन में, CISC ने युद्ध के बदलते स्वरूप और सैन्य नेताओं के इसके अनुरूप ढलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत के सामने मौजूद रणनीतिक चुनौतियों की जानकारी दी और उभरती सुरक्षा स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ‘एकजुटता’ और ‘अंतर-सेवा तालमेल’ के महत्व पर बल दिया।उन्होंने उभरती चुनौतियों की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों के बारे में विस्तार से बताया।

DSCC के कमांडेंट ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को कॉलेज में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी CISC ने भविष्य के सैन्य नेताओं को तैयार करने में डीएसएससी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने परिचालन तत्परता तथा सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने में पेशेवर सैन्य शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

2 thoughts on “CISC एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने डिफ़ेंस सर्विसेज़ स्टाफ़ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...