डाक विभाग का दिल्ली सर्किल 26 नवंबर, 2026 को सर्किल लेवल डाक अदालत का आयोजन करेगा

@ नई दिल्ली :-

डाक विभाग का दिल्ली सर्किल 26 नवंबर, 2026 को सर्किल लेवल डाक अदालत का आयोजन करेगा। इस अदालत में केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली/दिल्ली राज्य के अंतर्गत डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। डाक अदालत का आयोजन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली सर्किल कार्यालय, तीसरी मंजिल, मेघदूत भवन, झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के निकट, नई दिल्ली-110001 में किया जाएगा। इसका समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित है।

डाक अदालत में प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्याओं एवं शिकायतों पर व्यक्तिगत रूप से विचार किया जाएगा तथा उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

डाक अदालत में विचारार्थ शिकायतें सहायक निदेशक (सीएस), मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, दिल्ली सर्किल, नई दिल्ली-110001 के पास 24 नवंबर, 2026 (मंगलवार) तक अवश्य पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

शिकायत स्पष्ट, तथ्यपरक और संक्षिप्त होनी चाहिए। सामान्य प्रकृति की शिकायतों तथा नीतिगत मामलों से संबंधित शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सर्किल लेवल डाक अदालत में केवल उन्हीं शिकायतों पर विचार किया जाएगा, जिन्हें डिवीजन यानी मंडल स्तरीय डाक अदालतों में उठाया गया था और जिनका समाधान अभी तक लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...