डी.बी.टी. से बैंक खाता में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से राशि के भुगतान का शुभारंभ

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक राहत (Gratuitous Relief- GR) की राशि के भुगतान का शुभारंभ किया। 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 13 अगस्त को बाढ़ प्रभावित जिलों के साथ समीक्षा बैठक की थी और 14 अगस्त को पटना, वैशाली, बेगूसराय एवं मुंगेर जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति को देखा था।
हमने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने का निदेश दिया था। साथ ही 20 अगस्त 2025 तक बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक राहत (Gratuitous Relief- GR) की राशि का भुगतान शुरू करने का भी निदेश दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों ने बाढ़ से निपटने में बहुत अच्छा काम किया है लेकिन हम आप सभी से कहना चाहेंगे कि बाढ़ का समय अभी समाप्त नहीं हुआ है। सितम्बर महीने में भी भारी वर्षा और नदियों के जलस्तर में वृद्धि होती है। कभी-कभी बाढ़ भी आ जाती है इसलिए आप लोग पूरे तौर पर सतर्क रहिये और स्थिति पर नजर रखिये। बाढ़ जैसी स्थिति आने पर पीड़ित लोगों की पूरी संवेदनशीता के साथ मदद कीजिये। उन्होंने कहा कि मेरा शुरू से मानना रहा है कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है।

3 thoughts on “डी.बी.टी. से बैंक खाता में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से राशि के भुगतान का शुभारंभ

  1. Thanks a bunch for sharing this with all folks you actually know what you are speaking approximately! Bookmarked. Please additionally discuss with my web site =). We may have a hyperlink alternate contract among us|

  2. Hey! Would you mind if I share your blog with my myspace group? There’s a lot of people that I think would really appreciate your content. Please let me know. Thanks|

  3. With havin so much content and articles do you ever run into any problems of plagorism or copyright violation? My blog has a lot of completely unique content I’ve either created myself or outsourced but it appears a lot of it is popping it up all over the internet without my authorization. Do you know any solutions to help prevent content from being stolen? I’d certainly appreciate it.|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...