देहरादून में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, तीन दिन में 15 गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के कड़े निर्देशों के बाद दून पुलिस ने न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने पिछले तीन दिनों में 15 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा संबंधित वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि न्यायालयों से जारी वारंटों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप महज तीन दिनों के भीतर 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

दून पुलिस का कहना है कि न्यायालयों के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों को लंबित गैर जमानती वारंटों का शीघ्र निस्तारण करने और फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान से न्यायालयों के आदेशों के पालन को गति मिलने के साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

01: भरत उनियाल पुत्र ज्योति प्रसाद उनियाल निवासी 1234 इंदिरानगर थाना बसंत विहार देहरादून।
02: बुरहान पुत्र स्व इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर।
03: संदीप पुत्र गजानन्द निवासी ग्राम छोटूवाला पैट्रोल पम्प के पास विकासनगर।
04: साहुल पुत्र नसीर अहमद निवासी चिरंजीपुर विकासनगर जिला देहरादून।
05: इमरान उर्फ भूरा पुत्र रमजान निवासी शिवपुरी कॉलोनी कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
06: जितेन्द्र रावत पुत्र किशन रावत निवासी मण्डी चौक विकासनगर कोतवाली विकासनगर।
07: मुन्ना पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ विकासनगर थाना विकासनगर।
08: शौकीन पुत्र मौ हसन उर्फ सहीद निवासी नबाबगढ विकासनगर।
09: मौ सादीक पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम ढाकी सहमपुर जनपद देहरादून।
10: समीम पुत्र स्व शकील निवासी नबावगढ विकासनगर।
11: रामू सोनकर पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी मच्छीतालाब शास्त्रीनगर थाना बसंत विहार।
12: आमिर उर्फ खल्लन पुत्र शरीफ अहमद निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर।
13: सायरा पत्नी मुस्तफीम मरहूम निवासी चुना भट्टा अधोईवाला रायपुर।
14: अरशद पुत्र अली मौहम्मद निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून।
15: जॉय एलियस रजत पुत्र स्वर्गीय दीपक निवासी ब्रह्मपुरी बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...