देहरदून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर के द्वारा थाना स्तर पर अवैध नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया है।

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु नशा तस्करों के विरूद्ध मैनुअल पुलिसिंग करते हुए दौराने चैकिंग 30 अक्टूबर 2026 को सभावाला क्षेत्र में शेखोंवाला के पास तथा धर्मावाला क्षेत्र में तिमली से दो अलग अलग पुरुषों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।अभियुक्तों के विरुद्व कोतवाली सहसपुर पर मु.अ.सं.- 280/2026, धारा- 8/21 NDPS Act व मु.अ.सं.- 281/2026, धारा- 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभियुक्त गण :-

1- फारूख पुत्र रिजवान निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 57 वर्ष
2- मौ. शाहरुख पुत्र मौ. मुमताज निवासी ग्राम रेडापुर छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

1- 6.10 ग्राम स्मैक (फारुख से )
2- 3.96 ग्राम स्मैक (शाहरुख से)

पुलिस टीम:-

1- उ.नि. प्रवीण कुमार सैनी, चौकी प्रभारी सभावाला
2- उ.नि. पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
3- अ0उ.नि. प्रेम प्रसाद कोठारी
4- हे.का. केहर गिरी
5- कानि. अजीत सिंह
6- कानि. कुलदीप सिंह
7- कानि.रविन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...