दगड़िया जन कल्याण समिति द्वारा ८ दिवसीय कौशल विकास शिविर का आयोजन

@ देहरादून उत्तराखंड :-

“ लगुड़ु छूट जा पर दगुड़ु नी छूटन “

इस कहावत को चरितार्थ करते हुए दगड़िया जन कल्याण समिति ने कांडाखाल इंटर कॉलेज में एक ८ दिवसीय शीतकालीन कौशल विकास कैम्प का आयोजन ५ जनवरी से १२ जनवरी तक किया । शिविर में कक्षा ६ से लेकर ११ कक्षा के २० बच्चों ने भाग लिया । शिविर का आयोजन मुख्यतः विद्यार्थियों में त्वरित गणना विधि द्वारा गणित को आसान व रोचक बनाना था । वैदिक गणित के जनक स्वामी भारती कृष्ण तीरथ जी द्वारा प्रतिपादित १६ सूत्र व १३ उपसूत्रों से बच्चों को अवगत कराया गया ।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान , अग्नि सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी समझाया गया । शिविर के मुख्य प्रशिक्षक सेवानिवृत वायु सैनिक, विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं के प्रशिक्षण प्रबंधक व समिति के अध्यक्ष मधु सूदन डबराल थे ।

उन्होंने स्वयं ८ दिन शिविर उपस्थित रह कर विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया । समिति के सचिव अशोक डबराल द्वारा भी समय समय पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों का आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश मार्गदर्शन किया । विद्यार्थियों द्वारा नित्य प्रार्थना से दिन की शुरुवात होती थी ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया , जिसके मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल जी थे! इसके अतिरिक्त क्षेत्र से नीलम नैथानी जेष्ठ प्रमुख द्वारीखाल, मधु सूदन बलूनी उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता , जगतराम डबराल स्कूल प्रबंधक, सोम प्रकाश कंडवाल प्रधानाचार्य कांडाखाल स्कूल और रतन चंद कंडवाल सामाजिक कार्यकर्ता भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

मंच संचालन समिति के अहुआयामी सचिव अशोक डबराल जी द्वारा किया गया । ऋषि कंडवाल जी का पुष्प माला द्वारा समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया । विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत गया । समिति के अध्यक्ष मधु सूदन डबराल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया । स्कूल में प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने क्रमश सभा को संबोधित किया । ऋषि कंडवाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और उपस्थित जानता को संबोधित किया तथा विद्यार्थियों को वैदिक गणित के विषय में समझाया ।

बच्चों द्वारा गढ़वालियों बढ़े चलो गाना गया गया और मुख्य अतिथि के अनुरोध पर साक्षी डबराल द्वारा एक सुंदर गढ़वाली गीत गया गया । अंत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शौर्य डोबरियाल को मुख्य अतिथि ऋषि कंडवाल द्वारा ३१०० रुपए का पारितोषिक व एक सर्टिफिकेट भेंट किया गया ।

द्वितीय स्थान पर अनुज डोबरियाल जिन्हें २१०० रुपए , तृतीय स्थान पर श्रृष्टि बिष्ट जिन्हें ११०० रुपए और चतुर्थ स्थान पर तनुज रावत को ५०० रुपए व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । बाकी सब बच्चों को कैम्प में शामिल होने पर एक दगड़िया लोगो वाला बैग , रजिस्टर , पेन, ज्योमेट्री बॉक्स , १०० रुपए का पुरस्कार व कैम्प उपस्थिति का सर्टिफिकेट दिया गया ।

अंत में समिति के अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, ग्राम प्रधानों व उपस्थित जन का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

One thought on “दगड़िया जन कल्याण समिति द्वारा ८ दिवसीय कौशल विकास शिविर का आयोजन

  1. Hey would you mind stating which blog platform you’re using? I’m looking to start my own blog in the near future but I’m having a difficult time deciding between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your layout seems different then most blogs and I’m looking for something unique. P.S Apologies for being off-topic but I had to ask!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...