धूम धाम से सेल चिड़िया माइंस की 63 वाँ खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन संपन्न

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

डीजीएमएस चाईबासा के तत्वावधान एवं सेल गुवा- चिड़िया माइंस मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में सेल चिड़िया माइंस की 63 वाँ खान सुरक्षा सप्ताह का फाइनल पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा ( प्रचार -प्रसार )कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ सह उद्घाटन लाल फीता काट एवं सुरक्षा दीप प्रज्वलित कर महाप्रबंधक (खनन) एमओएम, चिरिया के रवि रंजन के कर कमलों द्वारा किया गया ।

सेल सुरक्षा मुख्य द्वार के द्वारा जीएम (खनन) एमओएम, चिरिया रवि रंजन, कार्यक्रम संयोजक निरीक्षण दल आर.के. पात्री,मेसर्स यूसीआईएल टीम सदस्य आर.के.श्रीवास्तव, वाई.के. सिंह, अरुण कुमार, औशुमन बेहरा, डॉ. सुशांत कुमार एवं हरिहर महंत द्वारा सेल कर्मियों एवं बच्चों द्वारा लगाए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया ।

स्थानीय मिडिल स्कूल का स्टॉल सेफ्टी पोस्टर एवं स्लोगन, डीएवी चिडिया स्कूल का सुरक्षा पोस्टर और नारा,इस्को मिडिल स्कूल चिल्ड्रेन का नुक्कड़ नाटक, सेल श्रमिकों द्वारा बनाई सेल खानों का कार्यशील मॉडल, सेल चिड़िया कि कित्सालय मेडिकल एवं सीएसआर स्टॉल, तीरंदाजी, मेडिकल आपात कालीन सहायता शिक्षण- प्रशिक्षण व अन्य स्टालों का निरीक्षण कर सबों ने सराहना किया ।कार्यक्रम के दूसरे चरण सभा और टीम के सदस्यों का स्वागत मंच पर किया गया ।

डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह एव शिक्षकों के प्रतिनिधित्व में गुलदस्ता प्रस्तुति कर सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा की गई। सेल चिड़िया खान महाप्रबंधक रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत जल्द सेल चिडिया माईंस की शुरुआत होगी । सेल क्षेत्र में सबको सुरक्षित रखना है। सबों को सुरक्षा कवच को अपनाना है ।

सेल चिड़िया सिविल इंजीनियर सह कार्यक्रम संयोजक आर के पत्री ने कहा कि स्वस्थ कामगार सुरक्षित रोजगार की नींव है।यूरेनियम काँपोशन लि माईंस का प्रतिनिधित्व कर रहे कार्यक्रम संयोजक आर के श्रीवास्तव ने कहा कि प्राकृति के विरोध काम करते है,तो ज्यादा सुरक्षा की आवश्यकता है । सबों ने माँडल में चिड़िया माईस का प्रारूप, माईनिंग खनन एवं डिस्पैच,मैगजीन में डिटोनेटर्स एवं एक्सप्रो लोसिव को सुरक्षित रखना की सराहना की।

डा शुशांत के साथ डा नीतू कुमारी ने डस्ट से होने वाली बीमारी पर विशलेन कर सबों को सुरक्षा का संदेश दी।

वरीय सेल कर्मी माईंग मेट देवेन्द्र कु यादव की खान सुरक्षा गीतसबों के बीच लोकप्रिय रहा । डीएवी चिड़िया के स्कूली बच्चों ने स्वागत गान, कब्बाली,नृत्य फियूजन व अन्य रंगा रंग प्रस्तुति कर कार्यक्रम में शमा बाँध दिया ।इस्को मध्य विद्यालय चिड़िया के बच्चों की प्रस्तुति भी काफी सराहनीय एवं रोमांचकारी रहा । डीएवी चिड़िया के बच्चों में छात्रा

तृप्ती, अन्वेशा मिश्रा, परीधि भरद्धाज,आराध्या, साक्षी, आकांक्षा जामुदा, प्रियंका शर्मा, राखी श्री,मनीष चांद,निता मुखी, अराध्या पाठक, पूजा कुमारी, छात्र अनश,तिलक सेनानति, अमन यादव, पुनीत कुमार, प्रेयश कुमार, मनप्रीत काप्रदर्शन काफी सराहनीय एवं रोमांचकारी रहा ।

डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में शिक्षक नित्यानंद भगत, किशोर झा, तनमय चटर्जी, जितेन्द्र त्रिवेदी, संदीप चक्रवर्ती, वर्षा विश्वकर्मा ने बढ़ चढ़कर बच्चों के साथ अपनी भागीदारी दिखाई ।कार्यक्रम में मंच संचालन वरीय विज्ञान शिक्षक राकेश कु मिश्रा एवं शिक्षिका मौमिता मजुमदार व मौसमी दास गुप्ता द्वारा निभाई गई ।

कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक एस एस राव ने दी। जिला परिषद उपाध्यक्षरंजीत यादव ने भीषण और कड़ाके के ठंड में भी बच्चों के आकर्षक एवं गीत की प्रस्तुति की सराहना की ।साथ ही स्पष्ट किया कि सेल चिड़िया का सुरक्षा उत्सव की जितनी भी सराहना की जाए कम है ।मौके पर डीएवी चिड़िया के शिक्षकों में समीर प्रधान, संतोष कुमार,सुजीत कुमार ,एस के पांडेय,सुमित सेनापति, सिन्हा, ललित महतो,आशीष झा,देवाशीष बेहरा,,सुखेन प्रसाद, के साथ -साथ शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत,महेंद्र रविदास,गणेश मुखी,बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवीको बढ़ चढ़कर लोगों का स्वागत करते देखा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...