दिल्ली के चांदनी चौक में सक्रिय महिला चोर गैंग गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

@ नई दिल्ली :-

चांदनी चौक के भीड़भाड़ वाले किनारी बाजार में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला गैंग की तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश से ट्रेन के जरिए दिल्ली आती थीं और मयूर विहार के चिल्ला गांव में किराए पर रहकर बाजारों में चोरी करती थीं।
28 जनवरी को एक हाईकोर्ट वकील के बैग से सोने-हीरे के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज और ऑटो चालक की मदद से जांच की। इसके बाद प्रीति, अनमोल और सन्नो को गिरफ्तार कर चोरी के गहने बरामद किए गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह गैंग पिछले 10–12 साल से सक्रिय थी और वारदात के बाद अलग-अलग ऑटो से फरार हो जाती थी। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...