दिल्ली में इंटरनेशनल लिंक वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

@ नई दिल्ली :-

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और PS पश्चिम विहार ईस्ट की संयुक्त टीम ने डीसीपी बाहरी दिल्ली के निर्देशन में इंटरनेशनल लिंक से जुड़े एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैरकानूनी प्लेटफॉर्म “जन्नत 247” संचालित करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टा लगवाते थे और इसके लिए सोशल मीडिया व मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर ग्राहकों को जोड़ते थे। जांच में सामने आया है कि इस रैकेट के तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहन पड़ताल की जा रही है।

बरामदगी में शामिल:

  • 07 मोबाइल फोन

  • 03 लैपटॉप

  • 06 एटीएम कार्ड

  • 11 सिम कार्ड

  • 06 बैंक पासबुक

  • 01 अकाउंट रजिस्टर

  • रेंट एग्रीमेंट की कॉपी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...