दिल्ली पुलिस ने BRICS Summit-2026 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर की अंतरराज्यीय बैठक की

@ नई दिल्ली :-

नई दिल्ली में BRICS Summit-2026 के मद्देनजर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात तैयारियों की समीक्षा के लिए अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त, ईस्टर्न रेंज, मिलिंद महादेव डुम्बेरे ने की। बैठक में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गाजियाबाद पुलिस और नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य BRICS Summit के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न पुलिस बलों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्रों में सतर्कता, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, सुरक्षा जांच, हवाई निगरानी और यातायात प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे निगरानी और जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी सूचना को तत्काल साझा करने के लिए रियल-टाइम सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख मार्गों के प्रबंधन, वीआईपी एवं अन्य महत्वपूर्ण आवाजाही के लिए रूट व्यवस्था तथा संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया।

BRICS Summit-2026 के दौरान निर्बाध यातायात, प्रभावी सीमा निगरानी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय पर सहमति बनी। अधिकारियों ने किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।

2 thoughts on “दिल्ली पुलिस ने BRICS Summit-2026 की सुरक्षा तैयारियों को लेकर की अंतरराज्यीय बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...