@ नई दिल्ली :-
दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला साइबर थाना टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर निवेश के नाम पर आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित ने साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 17.30 लाख रुपये निवेश किए थे। शुरुआत में आरोपियों ने अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया, लेकिन जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उसे पैसे नहीं मिले। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने दिल्ली पुलिस के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान ठगी के नेटवर्क का पता इंदौर स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर तक पहुंचा। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने इंदौर में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, 28 सीपीयू, 2 वाई-फाई राउटर और 1 कैमरा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निवेश पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और अब तक करीब 54.70 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुके हैं।
दिल्ली पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों या अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की जांच करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Trong giới cá cược năm 2026 này thì nhà cái 789K thực sự là địa chỉ ‘vàng’ cho những anh em coi trọng sự xanh chín và minh bạch tuyệt đối. Mình vừa húp được mẻ lớn bên sảnh Casino và thực hiện lệnh rút tiền, chỉ đúng 3 phút là lúa đã nổ trong tài khoản ngân hàng một cách sòng phẳng mà không cần xét duyệt rườm rà. Anh em nào còn đang lăn tăn tìm sân chơi để đầu tư lâu dài thì cứ tin tưởng gia nhập cộng đồng 789K, đảm bảo không bao giờ lo bị giam tiền hay treo lệnh giao dịch vô lý.