@ नई दिल्ली :-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ और बेगमपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए हैं।

शशांक जायसवाल के अनुसार, उन्हें एक वृद्ध व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया।
पूछताछ में नाबालिगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने फैक्ट्री से काम करके लौट रहे बुजुर्ग को लूटने की नीयत से निशाना बनाया था। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो चाकू बरामद कर लिए हैं।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
