@ देहरादून उत्तराखंड :-
10 अप्रैल 2026 को नजीबाबाद, जिला बिजनौर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली डोइवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि जौलग्रान्ट क्षेत्र मे सैन चौकी के पास वह किराये के मकान मे परिवार सहित निवास करते है तथा उनका नाबलिग पुत्र उम्र-15 वर्ष बिना बताये घर से कहीं चला गया है, जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु उसका कहीं पता नही चला। प्रार्थना पत्र के आधर पर कोतवाली डोईवाला पर मु.अ.सं.-110/2026 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोइवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
साथ ही गुमशुदा बालक की तलाश व बरामदगी हेतु विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म व अन्य माध्यम से भी व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया एवं टीम द्वारा आस-पास व सरहदीय जनपदो मे भी उक्त बालक की तलाश हेतु सम्पर्क स्थापित किया गया, पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासो के फलस्वरूप आज दिनांक 15.04.2026 को उक्त बालक का हरिद्वार क्षेत्र मे देखे जाने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालक को सकुशल बरामद कर परिजनो के सपुर्द किया गया ।
गुमशुदा नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
पुलिस टीम :-
01-अ.उ.नि. ईश्वर सैनी
02-कानि. दिनेश डोगरा
03- कानि. सचिन राणा
