@ देहरादून उत्तराखंड :-
कोतवाली डोईवाला पर 01 मार्च 26 को वादी श्री अशोक कुमार रावत पुत्र स्व. श्री कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला, कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा.पत्र देकर अवगत कराया कि वह दिनांक 15-.2-26 को अपने बेटे के पास नोयडा गये थे तथा जाने से पहले अपने मकान में काम करने वाली महिला को बीच बीच मे मकान की सफाई करने की बात बताते हुए मकान को बन्द कर मकान की चाबी अपने पडोसी को दी थी, 28 मार्च 26 को उनके विहार पर काम करने वाली महिला द्वारा उन्हें फ़ोन कर मकान के मेन दरवाजे के लॉक टूटे देखे व मकान के खुला होने की जानकारी दी।

जब वह अपने परिवार के साथ घर वापस आये तो देखा की कमरों में कपडे अस्त व्यस्त पडे हुए थे तथा आलमारी में रखे उसके सोने चांदी के गहने चोरी हो गये थे, मौके पर अज्ञात चोर द्वारा लॉक तोड़ने में जो सामान इस्तेमाल किया था, वह पड़ा था। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया0
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे करीब 515 CCTV कैमरो का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर 17 मार्च 26 को घटना में शामिल अभियुक्त मो० सुहैल को कबाडी बाजार के पास मैन हाईवे, निकट कारगी चौक पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गये सोने व चांदी के जेवर बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मौ. सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ, धामपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
बरामदगी का विवरण :
घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये)
पुलिस टीम :-
1- निरी . प्रदीप कुमार राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला
2- व.उ.नि. विनोद सिंह राणा, कोतवाली डोईवाला
3- अ.उ.नि. प्रेम सिंह
4- का. दिनेश रावत
5- का. रविन्द्र टम्टा
