दून पुलिस ने घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर SSP देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा 16-03-26 की रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 अभियुक्तो 01: रानी देवी पत्नी दीपक कुमार 02: आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा 03: फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान अभियुक्ता रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी।

मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को अभियुक्ता द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। अभियुक्ता व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा अभियुक्त आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर मु.अ.सं.: 48/26 धारा- 03/04/05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

रानी देवी पत्नी दीपक कुमार नि. म.नं. 59 रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष

आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं. 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान

फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, देहरादून

बरामदगी:-

आपत्तिजनक सामग्री व 04 मोबाईल फोन

पुलिस टीम:-

1- जगदीश पंत, क्षेत्राधिकारी मसूरी
2- नि .प्रदीप पंत, प्रभारी निरीक्षक एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहारदून
3- उ.नि. विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल, थाना कैंट
4- अ.उ.नि. बबीन सिंह, AHTU देहरादून
5- कानि. प्रदीप रावत, AHTU देहरादून
6- म.का. सुमन कार्की, AHTU देहरादून
7- म.का. आरती जोशी, AHTU देहरादून
8- का. योगेश सैनी
9- का. मनोज उप्रेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...