दून यूथ फाउंडेशन ने देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन 2026 का शुभारंभ किया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

दून यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित डी.ए.डी. 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026 का आधिकारिक शुभारंभ स्मार्ट बाज़ार स्टोर, कपूर टावर, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता एवं पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मैराथन का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया तथा स्मार्ट बाज़ार को इस अभियान का टाइटल स्पॉन्सर घोषित किया गया।

कार्यक्रम में यह भी घोषित किया गया कि सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ आयोजन का मेडिकल पार्टनर, चेकर रेस टाइमिंग पार्टनर तथा केन्को इंटरनेशनलआयोजन का मैनेजमेंट पार्टनर रहेगा।

डी.ए.डी. 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को देहरादून में किया जाएगा। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों एवं आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर नशा-मुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता का संदेश देना है। मैराथन में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियाँ होंगी।

इस अवसर पर मंच से दून यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। दून यूथ फाउंडेशन के चेयरमैन एवं फाउंडर आकिब अहमद, महासचिव अनस बेग, वाइस प्रेसिडेंट आशीष रावत तथा कोषाध्यक्ष आतिफ हुसैन ने संयुक्त रूप से बताया कि डी.ए.डी. 2.0 केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक, ऊर्जावान एवं अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक व्यापक सामाजिक अभियान है।

आकिब अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि“डी.ए.डी. 2.0 केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने का जन-आंदोलन है। हमारा उद्देश्य खेल, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से देहरादून और उत्तराखंड के युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देना है।”

कार्यक्रम में स्मार्ट बाज़ार की ओर से मुक्ता भटनागर एवं राहुल, चंदर ने इस सामाजिक पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बाज़ार स्वस्थ समाज और सामुदायिक अभियानों से जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर कपूर टावर के स्वामी माणिक कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिल्डर पंकज रामगोलिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, एडवोकेट आमिर, आसिफ अहमद, अनन्या गुरुंग, सोहानी एवं प्राचल के साथ साथ सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...