ड्रोनथॉन-2026: भारतीय वायुसेना जैसलमेर में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन करेगी

@ नई दिल्ली :-

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) और मानवरहित हवाई प्रणालियों की प्रतिकार (सीयूएएस) में अपनी क्षमताओं और प्रगति को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इस आयोजन का उद्देश्य हितधारकों को उभरती हुई ड्रोन और काउंटर ड्रोन प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ उनके परिचालन प्रदर्शन को देखने और आपसी ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देने में सहायता करना है।

यह आयोजन 14 से 16 सितंबर 2026 तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थिर प्रदर्शन और लाइव प्रदर्शन शामिल होंगे। इससे समकालीन समाधानों की पहचान करने और उनकी युद्ध प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी। प्रमुख फोकस क्षेत्रों में निगरानी और टोही, ऑटोनोमस ऑपरेशन, समूह प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला शामिल हैं।

आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप, ड्रोनथॉन-2026 का उद्देश्य उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को एकीकृत करके स्वदेशी रक्षा प्रणाली को मजबूत करना है। इन पहलों के माध्यम से, भारतीय वायु सेना तेजी से बदलते प्राचालनगत परिवेश में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में सक्षम, प्रौद्योगिकीय रूप से उन्नत, स्वदेशी और भविष्य के लिए तैयार बल के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...