द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन तथा जन शिकायतों के निस्तारण तथा सुनवाई को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश देते हुये ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने विकास खंड द्वारीखाल के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आये विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा कर्मचारियों को ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने निर्देश दिए कि वे अपने कार्य के प्रति कोताही नहीं बरते।

उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाये गये अभियान के अन्तर्गत जन जन की सरकार सेवा एवम समर्पण द्वारा की गयी शिकायतों के निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय, क्षेत्र स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने विभागो से संबधित जानकारी समीक्षा बैठक में दी।

कुछ कतिपय विभागों द्वारा जन शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने पर बीना राणा ने नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में आयी शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण करे,तथा कायार्लय तथा समन्धित शिकायतकर्ता को वास्तविकता से अवगत करायें।

जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने कार्यक्षेत्र में प्रसार प्रचार कर अन्तिम छोर में बैठे व्यक्ति भी लाभ से वंचित न रह पाये। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने कहा विकास करना हमारी प्राथमिकता है हमने विकास किया है और आगे भी विकास करेंगे।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह विष्ट, अधिशासी अभियन्ता विदुत नन्दिता अग्रवाल, अपर अभियन्ता जल निगम बालम सिंह नेगी, अपर अभियन्ता जल संस्थान देवकीनन्दन, मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी डॉक्टर विशाल शर्मा, अपर अभियन्ता पीडब्लूडी दुगड्डा कंचन मुयाल, अपर अभियन्ता पीएमजेएसवाई विनय कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर उमेश भट्ट अपर अभियन्ता नफीज अहमद, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सैनी सहित विकास खंड के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी सतीश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...