द्वारीखाल प्रमुख बीना राणा ने जनप्रतिनिधियों से की विकास कार्यों में सहयोग की अपील की

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

विकासखण्ड द्वारीखाल की प्रथम क्षेत्र पचंायत की बैठक में प्रमुख बीना राणा ने जनप्रतिनिधियों से की विकास कार्यों में सहयोग की अपील।
आज विकासखण्ड द्वारीखाल की प्रथम क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख बीना राण की अध्यक्षता में विपिन रावत सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पचंायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बडी संख्या में प्रतिभाग किया। खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट द्वारा प्रथम बैठक में सभी का धन्यवाद किया गया एवं विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही क्षेत्र पंचायत के स्थापना दिवस के बारे में चर्चा की। प्रमुख बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकास कार्यो में सभी को एकजुट होकर विकास कार्य करने होंगे।

हम सभी को मनभेद व मतभेद भुलाकर विकास में सहयोग करना होगा। आप आगे भी इसी प्रकार सदन की गरिमा बनाए रखें। आप लोगों का सहयोग एव आर्शीवाद हमेशा बने रहे। सहायक विकास अधिकारी पचंायत कृष्णपाल सैनी ने क्षेत्र पंचायत स्थापना दिवस के विषय में 24 अपै्रल को क्षेत्र पंचायत स्थापना दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होनें पचंायत उन्नति सूचकांक एवं समान नागरिकता सहिता पजीकरण के बारे में जानकारी दी कि जिनका विवाह वर्ष 2.1. के बाद हुआ है उनका यूसीसी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है।

इस अवसर पर जेष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ प्रमुख कोशल्या देवी,जिला पचंायत सदय महेन्द्र राणा, अर्जुन सिंह क्षेत्र पचंायत सदस्य कदमवारी देवी, पुष्पा देवी,मनीषा, रोबिन सिंह, बीरेन्द्र सिंह, पूजा देवी, हरिदास, कुसुम देवी, चन्द्रमोहन प्रधान ग्राम पचंायत मीनाक्षी देवी, सपना देवी, सुषमा देवी, राजेन्द्र प्रसाद, मातवर सिंह, शिवानी देवी, तीरथ सिंह, हर्षदेव नैथानी,विनीता भंडारी, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह सहायक अभियन्ता दीपिका सैनी, कनिष्ठ अभियन्ता देवेश पचैरी, कनिष्ठ अभियन्ता हिमाशु त्यागी, सहायक अभियन्ता देवकी नन्दन जोशी, डा. अरिहन्त सैनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुदेश बिन्जोला सहा. अभियन्ता पी.डब्ल्यू.डी., आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन टीकाराम सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...