@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपनी स्वयं की मेहनत से देशहित में योगदान देने वाले नागरिकों के अनुभवों को सांझा करते हैं जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम से एक बड़ा लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी व आमजन को मिलता है। कार्यक्रम के उपरांत आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड लाभ पत्र भी वितरित किए गए।
